शहीदों की जीवनी से प्ररेणा लें युवा : शिबू

Published at :13 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों की जीवनी से प्ररेणा लें युवा : शिबू

चाकुलिया. केरूकोचा में साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह में भीड़ उमड़ी चाकुलिया : चाकुलिया के केरूकोचा हाट मैदान में सोमवार को झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में साबुआ हांसदा का 29 वां शहादत दिवस मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा कि युवा शहीदों की जीवनी से प्रेरणा […]

विज्ञापन

चाकुलिया. केरूकोचा में साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह में भीड़ उमड़ी

चाकुलिया : चाकुलिया के केरूकोचा हाट मैदान में सोमवार को झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन की अध्यक्षता में साबुआ हांसदा का 29 वां शहादत दिवस मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा कि युवा शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लें. शहीदों को नमन करें और समाज व राज्य के हित में काम करें. साबुआ हांसदा जंगल की रक्षा में शहीद हुए. वे आज अमर हो गये.
मूलवासी-आदिवासी विरोधी है भाजपा: चंपई मुख्य वक्ता विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा आदिवासी और मूलवासी विरोधी है. भाजपा ने स्थानीय नीति लागू कर आदिवासी और मूलवासी के हक पर डाका डाला है. सीएनटी और सीपीटी में बदलाव कर आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करना चाहती है. उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में यहां आने वाले लोग सत्ता पर काबिज हैं. ऐसे लोगों से झारखंड का भला नहीं हो सकता है.
सरकार प्रशासन की आड़ में लोकतंत्र की हत्या ना करे. झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं पर धारा 353 लगाना बंद करे, वरना झामुमो जेल भरो आंदोलन चलायेगा. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जमशेदपुर के रीगल मैदान में सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज किया जायेगा. झामुमो शहीदों को सम्मान देना जानता है. झामुमो के बलिदान से अलग झारखंड बना है.
झामुमो मुक्त झारखंड का सपना ना देखे भाजपा : विजय हांसदा
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी है. पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा आदिवासी और मूलवासियों का अधिकार छीन रही है. भाजपा झामुमो मुक्त राज्य बनाने का दिवा स्वपन ना देखे.
हर मोर्चे पर फेल है भाजपा सरकार : कुणाल
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है. विकास की गति धीमी पड़ गयी है. भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि साबुआ हांसदा ने जंगल की रक्षा के लिए शहदत दी, लेकिन सरकार विभिन्न परियोजनाओं में प्राकृतिक वनों का विनाश कर रही है. शहीद साबुआ हांसदा के गांव से सटे खैरबनी और दुधियाशोल में नहर निर्माण कार्य में प्राकृतिक साल वनों का विनाश किया गया है.
विधायक ने घोषणा की कि साबुआ हांसदा के स्मारक स्थल का नव निर्माण होगा.
इन्होंने ने संबोधित किया : समारोह में लिटीपाड़ा के विधायक अनिल मुर्मू, मनोहर की विधायक जोबा माझी, चक्रधरपुर के विधायक शशि सामड, दीपक बिरूआ, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, अर्जुन पूर्ति, ऐलिश मांडी समेत अन्य ने संबोधित किया. समारोह का संचालन बहरागोड़ा के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने किया.
समारोह में बसंत सोरेन, पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, मोहन कर्मकार, शुंभेंदु महतो, विनोद पांडेय, आदित्य प्रधान, राजू गिरी आदि उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola