क्विज में विजय प्रथम, आकाश दूसरे स्थान पर

Published at :09 Sep 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
क्विज में विजय प्रथम, आकाश दूसरे स्थान पर

मुसाबनी : साक्षरता दिवस पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा की ओर से गुरुवार को शिवलाल प्लस टू स्कूल में क्विज हुई. एचएम जगमोहन महतो की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. शाखा प्रबंधक जेके झा ने कहा कि क्विज में बैंकिंग से संबंधित प्रश्न पूछे […]

विज्ञापन

मुसाबनी : साक्षरता दिवस पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुसाबनी शाखा की ओर से गुरुवार को शिवलाल प्लस टू स्कूल में क्विज हुई. एचएम जगमोहन महतो की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. शाखा प्रबंधक जेके झा ने कहा कि क्विज में बैंकिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गये. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजय सरदार, द्वितीय आकाश मुर्मू और तृतीय राहुल कुमार को मिला. शाखा प्रबंधक ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. मौके पर बैंक के पूर्व पदाधिकारी सरदार प्रतीम सिंह, मोहन मुर्मू, सरस्वती कंडाईबुरू, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola