काशिदा- हुलूंग सड़क की होगी चौड़ीकरण

Published at :08 Sep 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
काशिदा- हुलूंग सड़क की होगी चौड़ीकरण

केंद्रीय पथ निधि से बनायी गयी योजना एसीआइ और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने किया था निरीक्षण घाटशिला : घाटशिला में काशिदा से हुलूंग तक की सड़क चौड़ीकरण करने की योजना है. केंद्रीय पथ निधि से इस सड़क की चौड़ीकरण करने की योजना बनी है. इस संबंध में बीते दिनों रांची से एसीआइ और […]

विज्ञापन

केंद्रीय पथ निधि से बनायी गयी योजना

एसीआइ और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने किया था निरीक्षण
घाटशिला : घाटशिला में काशिदा से हुलूंग तक की सड़क चौड़ीकरण करने की योजना है. केंद्रीय पथ निधि से इस सड़क की चौड़ीकरण करने की योजना बनी है. इस संबंध में बीते दिनों रांची से एसीआइ और पथ निर्माण के विभागीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी.
इसमें सड़क चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया था. एसीआइ और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों की टीम ने बीते दिनों सड़क का निरीक्षण भी किया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से जानकारी ली थी. अभी हाल में ही बीते दिनों टीम ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कहा कि काशिदा से हुलूंग चौक तक साढे पांच मीटर सड़क चौड़ीकरण होगी.
आने वाले दिनों में केंद्रीय पथ निधि से अगर सड़क चौड़ीकरण होती है, तो साढे सात मीटर सड़क के लिए जगह छोड़नी पड़ेगी. काशिदा के मुखिया पोल्टू सरदार, बड़ाजुड़ी के पंचायत समिति सदस्य नवीन साव और ग्रामीणों ने कहा कि पदाधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया था. पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि रांची की एसीआइ तथा पथ निर्माण के पदाधिकारियों ने सही मायने में काशिदा से हुलूंग पथ का निरीक्षण किया था. लेकिन आने वाले दिनों में क्या होगा. यह कहना मुश्किल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola