घाटशिला में एक घंटा जाम रहा एनएच 33
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा की ओर जा रहे ट्रक का ब्रेक हुआ फेल घाटशिला : जमशेदपुर से बहरागोड़ा की तरफ जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने और कोलकाता से जमशेदपुर से जा रहे ट्रक का धक्का लगने के कारण घाटशिला के कापागोड़ा में एनएच 33 लगभग एक घंटा तक जाम रहा. इस दौरान एनएच के दोनों […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा की ओर जा रहे ट्रक का ब्रेक हुआ फेल
घाटशिला : जमशेदपुर से बहरागोड़ा की तरफ जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने और कोलकाता से जमशेदपुर से जा रहे ट्रक का धक्का लगने के कारण घाटशिला के कापागोड़ा में एनएच 33 लगभग एक घंटा तक जाम रहा. इस दौरान एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जमशेदपुर से बहरागोड़ा की जा रहे क्रेन को रोक कर ब्रेक फेल ट्रक को एनएच के किनारे किया गया. इसके बाद उक्त ट्रक में सटा दूसरे ट्रक को पीछे कर एनएच जाम हटाया गया.
थाना के अनि विमल सिंह ने बताया कि ट्रकों के बीच टक्कर में किसी को चोट तो नहीं पहुंची है. मगर एनएच पौने एक घंटे तक जाम रहा. क्रेन मंगा कर ट्रक को एनएच से किनारे किया गया. इसके बाद एनएच पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




