झारखंड आंदोलनकारी मिहिर महतो का शहादत दिवस मना

घाटशिला : घाटशिला के बनकाटी स्थित पोड़ाडीह में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद मिहिर महतो का 19वां शहादत दिवस मनाया गया. उनकी पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं और परिवार के सदस्यों ने तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस ने उत्कल एक्सप्रेस कांड में उन्हें नामजद आरोपी बनाया था. सात सितंबर 1997 को उनकी हत्या […]
घाटशिला : घाटशिला के बनकाटी स्थित पोड़ाडीह में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद मिहिर महतो का 19वां शहादत दिवस मनाया गया. उनकी पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं और परिवार के सदस्यों ने तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस ने उत्कल एक्सप्रेस कांड में उन्हें नामजद आरोपी बनाया था. सात सितंबर 1997 को उनकी हत्या कर दी गयी थी. आज तक मिहिर के आश्रित को सरकार ने न तो सम्मान दिया है और न ही किसी तरह की सहायता की है. इस मौके पर जगदीश भकत, काला सरकार, मनी माला महतो, शंकर महतो, दिलीप महतो, पुष्पा रानी महतो, सचिन महतो, सावित्री महतो, देवानंद महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




