मुसाबनी में पांच दिनों की वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी बाजार और बस स्टैंड में कीचड़ से बढ़ी परेशानी मुसाबनी : पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण मुसाबनी प्रखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. गोहला, देवली, बनगोड़ा, कुदगढ़िया के सब्जी उत्पादक किसानों के मुताबिक लगातार वर्षा से […]
विज्ञापन
मुसाबनी बाजार और बस स्टैंड में कीचड़ से बढ़ी परेशानी
मुसाबनी : पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण मुसाबनी प्रखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. गोहला, देवली, बनगोड़ा, कुदगढ़िया के सब्जी उत्पादक किसानों के मुताबिक लगातार वर्षा से सब्जी के पौधे खराब हो रहे हैं.
धूप नहीं होने से पौधों में कीड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है. धान उत्पादन किसानों के मुताबिक अभी धान के पौधों को धूप की जरूरत है. वर्षा से मुसाबनी बाजार और बस स्टैंड कीचड़ से बजबजा रहा है.
इससे बाजार में लोगों को सामानों की खरीददारी करने में परेशानी हो रही है. वही बस स्टैंड की गंदगी और कीचड़ से यात्रियों को बस से यात्रा करने में दिक्कत हो रही है. लगातार हो रही वर्षा से प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की भी हालत खराब हो गयी है. सड़कों में गड्ढे उभर आये हैं.
इन गढ्ढों में पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




