गोविंदपुर गांव के जाहेर थान में करम पूजा 12 को

Published at :08 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर गांव के जाहेर थान में करम पूजा 12 को

आदिम मुंडा महाल विकास समिति की बैठक चाकुलिया : चाकुलिया के भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को आदिम मुंडा महाल विकास समिति की बैठक उपाध्यक्ष चुना राम मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में देशुआ करम बोंगा पूजा पर चर्चा की गयी. बैठक में गोविंदपुर गांव के जाहेर थान में आगामी 12 सितंबर को धूमधाम […]

विज्ञापन

आदिम मुंडा महाल विकास समिति की बैठक

चाकुलिया : चाकुलिया के भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को आदिम मुंडा महाल विकास समिति की बैठक उपाध्यक्ष चुना राम मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में देशुआ करम बोंगा पूजा पर चर्चा की गयी. बैठक में गोविंदपुर गांव के जाहेर थान में आगामी 12 सितंबर को धूमधाम से करम पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. पूजा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा उपस्थित होंगे. बैठक में योगेंद्र सिंह मुंडा, कुशराम मुंडा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, संतोष मुंडा, भरत मुंडा, शंकर मुंडा, सनातन मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola