बारिश थमते ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे मिस्त्री

घाटशिला : घाटशिला के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश थमने के बाद दामपाड़ा क्षेत्र में चरमरायी विद्युत व्यवस्था की सुधार में बिजली मिस्त्री जुट गये हैं. चेंगजोड़ा गांव में विद्युत मिस्त्री नील कमल मंडल ने बताया कि पांच सितंबर की शाम में बांधडीह क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गयी. मंगलवार को […]
घाटशिला : घाटशिला के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश थमने के बाद दामपाड़ा क्षेत्र में चरमरायी विद्युत व्यवस्था की सुधार में बिजली मिस्त्री जुट गये हैं. चेंगजोड़ा गांव में विद्युत मिस्त्री नील कमल मंडल ने बताया कि पांच सितंबर की शाम में बांधडीह क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गयी. मंगलवार को बड़ाजुड़ी में विद्युत व्यवस्था बहाल हो गयी है. अन्य जगहों में आयी खराबी को दूर करने का प्रयास जारी है. चार दिनों की वर्षा और वज्रपात से कई जगहों पर इंसुलेटर लीक कर गया है. सावधानी बरतते हुए विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




