गुड़ाबांदा : पन्ना कारोबार से जुड़ी एक महिला समेत चार गिरफ्तार

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेतुलडांगा के पास गुरुवार को बोलेरो (ओड़िशा नंबर का) पर सवार एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. सभी ओड़िशा जा रहे थे. बोलेरो जब्त कर पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. इनके तार पन्ना के अवैध कारोबार से जुड़े बताये जा रहे […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेतुलडांगा के पास गुरुवार को बोलेरो (ओड़िशा नंबर का) पर सवार एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. सभी ओड़िशा जा रहे थे. बोलेरो जब्त कर पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. इनके तार पन्ना के अवैध कारोबार से जुड़े बताये जा रहे हैं.
खबर है कि पुलिस ने इनके पास से पन्ना बरामद किया है. इस मसले पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में छापेमारी की जा रही है. जानकारी हो कि गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कई पहाड़ों पर पन्ना का अवैध खनन धड़ल्ले से होता है. पन्ना खरीदने के लिए ओड़िशा समेत अन्य राज्यों के व्यापारी आते हैं. बताया जाता है कि बोलेरो पर सवार लोग पन्ना खरीद कर लौट रहे थे. गिरफ्तार सभी ओड़िशा के बताये जा रहे हैं. थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने इस मसले पर कुछ भी बताने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




