इंदिरा आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों पर कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ में डीडीसी ने की समीक्षा बैठक धालभूमगढ़ : डीडीसी विनोद कुमार ने बुधवार को धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित एटिक भवन में गुड़ाबांदा और धालभूमगढ़ प्रखंड के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जॉब कार्ड होल्डरों के बैंक खाता और इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने इंदिरा आवास की छावनी बना ली […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ में डीडीसी ने की समीक्षा बैठक
धालभूमगढ़ : डीडीसी विनोद कुमार ने बुधवार को धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित एटिक भवन में गुड़ाबांदा और धालभूमगढ़ प्रखंड के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जॉब कार्ड होल्डरों के बैंक खाता और इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने इंदिरा आवास की छावनी बना ली है.
आवास में रह रहे हैं. वैसे आवासों को पूर्ण दर्शाया जाय. लाभुकों का आवास पूर्ण करने के लिए नोटिस निर्गत किया जाय. ध्वनी विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित की जाय. इसके बाद भी इंदिरा आवास के लाभुक आवास निर्माण पूरा करने में रुचि नहीं लेते हैं तो उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किया जायेगा. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिन मनरेगा मजदूर का बैंक खाता नहीं खुला है.
अगस्त तक सभी का बैंक खाता खोलने का आवेदन पत्र बैंक शाखा में निश्चित रूप से जमा करना है. गुड़ाबांदा के बीडीओ को आदेश दिया कि लापरवाही बरतने के लिए भालकी पंचायत के सेवक विनय कुमार राउत का वेतन बंद करें. बालीजुड़ी पंचायत के सेवक शिशु पाल को कारण बताओ नोटिस जारी करें. समीक्षा बैठक में एनइपी निदेशक रंजना मिश्रा, बीडीओ धालभूमगढ़ पूनम कुजूर, बीडीओ गुड़ाबांदा मो हारून रसीद के साथ दोनों प्रखंडों के पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




