शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावक भी करें सहयोग

Published at :01 Sep 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावक भी करें सहयोग

मुढ़ाल उत्क्रमित उवि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बैठक चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बाड़ामारा पंचायत के मुढाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जनप्रतिनिधि और शिक्षकों की बैठक बुलायी. बीस सूत्री के अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा […]

विज्ञापन

मुढ़ाल उत्क्रमित उवि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बैठक

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बाड़ामारा पंचायत के मुढाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जनप्रतिनिधि और शिक्षकों की बैठक बुलायी. बीस सूत्री के अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि उनके प्रयास के बावजूद विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत नहीं हो पा रही है. शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजें, तभी शिक्षा का स्तर में सुधार होगा. श्री मल्लिक ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके प्रति शिक्षक और अभिभावक मिल कर प्रयास करें.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. आने वाले दिनों में हर विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भर दिया जायेगा. बैठक में जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने कहा कि शिक्षा को व्यवसायी करण ना किया जाये. बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया जाये. जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए छात्रों को पुस्तक और साइकिल दी जा रही है. बावजूद भी बच्चों की उपस्थिति कम होनी गंभीर विषय है. बैठक में बीइइओ रामनाराण साह, उप प्रमुख रंजीत गोप, मुखिया अंजली सिंह मुंडा, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष शतदल महतो, बबलू गिरी, मो अफजल, बीआरपी प्रणव बेरा, सुभाष राणा, सीआरपी गणेश चंद्र महतो, देवेंद्र नाथ पात्रा, शिक्षक बिरसा भगत, तरूण बेरा, संजीव कुमार बारिक, बानेश्री कालिंदी समेत पंचायत के दस विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola