मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीकृष्ण मंदिर में छठियार कार्यक्रम पर भजन घाटशिला : मऊभंडार श्रीकृष्ण मंदिर में मंगलवार की शाम छठियार के साथ एक सप्ताह से चला आ रहे कार्यक्रम का समापन हो गया. पूर्वी मऊभंडार की पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला ने महिलाओं के साथ श्रीकृष्ण की छठी पर मंगलवार की शाम को श्रीकृष्ण पर आधारित भजन प्रस्तुत […]
विज्ञापन
श्रीकृष्ण मंदिर में छठियार कार्यक्रम पर भजन
घाटशिला : मऊभंडार श्रीकृष्ण मंदिर में मंगलवार की शाम छठियार के साथ एक सप्ताह से चला आ रहे कार्यक्रम का समापन हो गया. पूर्वी मऊभंडार की पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला ने महिलाओं के साथ श्रीकृष्ण की छठी पर मंगलवार की शाम को श्रीकृष्ण पर आधारित भजन प्रस्तुत किया. उन्होंने मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो… भजन प्रस्तुत किया. रूपा सरकार ने श्रीकृष्ण की भूमिका अदा की. नीलम देवी यशोदा मैया की स्मिता कुमारी ने राधा की भूमिका अदा की. इस मौके पर आकर्षक झांकी निकाली गयी. महिलाओं ने श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा की. इस मौके पर नीलू कुमारी, सुष्मिता तिवारी, निशा गुप्ता, रूपा सरकार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




