जमीन मापी की मांग पर ग्रामीणों ने की अनशन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव के ग्रामीण पशुपति खामराई, प्रद्युत दास, मनोज दास, संजय खामराई, बेला दास, श्यामली खामराई सोमवार को अंचल कार्यालय पर अनशन पर बैठ गये. अशनकारियों ने बताया कि पूर्व में सीओ को ज्ञापन सौंपकर बेंद गांव की मुख्य सड़क के समीप गांव में प्रवेश करने वाले […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव के ग्रामीण पशुपति खामराई, प्रद्युत दास, मनोज दास, संजय खामराई, बेला दास, श्यामली खामराई सोमवार को अंचल कार्यालय पर अनशन पर बैठ गये. अशनकारियों ने बताया कि पूर्व में सीओ को ज्ञापन सौंपकर बेंद गांव की मुख्य सड़क के समीप गांव में प्रवेश करने वाले रास्ता की मापी कर सरकारी भूमि चिन्हित करने की मांग की थी. अंचल की ओर से भूमि की मापी नहीं करायी गयी.
इससे वे अनशन पर बैठे हैं. ग्रामीणों के अनशन पर बैठने की सूचना पाकर सीओ गणेश महतो अनशन स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. सीओ ने कहा कि अंचल में अमीन नहीं है. इससे भूमि की मापी नहीं हो सकी. सीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो-तीन दिनों के अंदर बहरागोड़ा के अमीन को बुला कर सरकारी भूमि की मापी करायी जायेगी. सीओ के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




