ममता वाहन की हड़ताल का असर

Published at :30 Aug 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
ममता वाहन की हड़ताल का असर

ममता वाहन चालकों ने सांसद से मदद की लगायी गुहार चाकुलिया : ममता वाहन के संचालन की दर में संशोधन की मांग पर संघ ने रविवार को केरूकाचा पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपा. संघ ने सांसद से इस मामले में पहल करने की मांग की. सांसद ने संघ को आश्वास्त किया कि […]

विज्ञापन

ममता वाहन चालकों ने सांसद से मदद की लगायी गुहार

चाकुलिया : ममता वाहन के संचालन की दर में संशोधन की मांग पर संघ ने रविवार को केरूकाचा पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपा. संघ ने सांसद से इस मामले में पहल करने की मांग की. सांसद ने संघ को आश्वास्त किया कि वे इस मामले में पहल करेंगे. गौरतलब हो कि ममता वाहन बेरोजगार संचालक संघ बीते 10 अगस्त से हड़ताल पर है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही है. समय पर वाहन नहीं मिलने से अबतक कई अनहोनी हो चुकी है. वहीं घर में प्रसव की स्थिति बन जा रही है.
संचालकों ने कहा है कि परिचालन दर कम होने से ममता वाहन का परिचालन करना संभव नहीं है.
स्थिति ऐसी है कि अब पांच किमी की दूरी तय करने पर सिर्फ 45 रुपये मिलेंगे. दर में संशोधन की मांग पर संघ 10 अगस्त से हड़ताल पर है. अबतक सकारात्मक पहल नहीं हो रही है. मौके पर संघ के मो एम खान, रवींद्र महतो, परमेश्वर गिरी, मनसा मंडल, दिलिप महतो, हरि नायक, चंडी चरण बेरा, जयदेव महतो, बाबू दास समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola