गैस टैंकर से टकरायी कार चालक का एक हाथ कटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

चार बार पलटी कार, परखच्चे उड़े दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार. कार पर सवार जमशेदपुर के छह युवक बच गये पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया अस्पताल में भरती घायल चालक. बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के झाझिया चौक के पास एनएच-6 पर सोमवार की सुबह एक गैंस टैंकर (एनएल 0 आइ एल-2435) […]
विज्ञापन
चार बार पलटी कार, परखच्चे उड़े
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार.
कार पर सवार जमशेदपुर के छह युवक बच गये
पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया
अस्पताल में भरती घायल चालक.
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के झाझिया चौक के पास एनएच-6 पर सोमवार की सुबह एक गैंस टैंकर (एनएल 0 आइ एल-2435) और एक ओमनी कार (डब्ल्यूबी 34 एपी-5647) आमने-सामने टकरा गयी. घटना में ओमनी चालक नुआटिकरी (गोपीवल्लवपुर) निवासी प्रशांत साव का दायां हाथ कट गया. वहीं कार पर सवार जमशेदपुर के छह युवक बाल-बाल बच गये. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से घायल चालक को बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कटक रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने गैंस टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमनी कार चार बार पलटी और फिर सीधी खड़ी हो गयी. कार के परखच्चे उड़ गये. बताया जाता है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था. इसके कारण दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




