चेंगजोड़ा में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 17 मरीजों की जांच

Published at :28 Aug 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
चेंगजोड़ा में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 17 मरीजों की जांच

घाटशिला : चेंगजोड़ा में वायरल फीवर से दर्जनों ग्रामीण बीमार से संबंधित समाचार प्रभात खबर के 27 अगस्त के अंक में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू के निर्देश पर काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें एएनएम शारदा […]

विज्ञापन

घाटशिला : चेंगजोड़ा में वायरल फीवर से दर्जनों ग्रामीण बीमार से संबंधित समाचार प्रभात खबर के 27 अगस्त के अंक में प्रकाशित होने के बाद शनिवार को घाटशिला उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू के निर्देश पर काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें एएनएम शारदा राव ने वायरल फीवर से पीड़ितों का इलाज कर दवा दी. श्री राव ने मलेरिया की भी जांच की. उन्होंने बताया कि गांव में पुरुष, महिला और बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित हैं. मरीजों के रक्त की जांच की गयी. किसी भी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले. वायरल फीवर से मरीजों को सर्दी और खांसी हो रही है. उनकी जांच कर दवा दी गयी. उन्होंने बताया कि 17 पुरुष, महिलाएं और बच्चों की जांच कर दवा दी गयी है. मौके पर ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola