घाटशिला में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक,कई प्रस्ताव पारित

Published at :28 Aug 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक,कई प्रस्ताव पारित

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के लोहिया भवन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल ने कहा कि प्रखंड में कृषि इनपुट योजना के तहत किसानों को 4 करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान करना है. अबतक कितने किसानों को राशि दी गयी […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के लोहिया भवन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख हीरामनी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इसमें उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल ने कहा कि प्रखंड में कृषि इनपुट योजना के तहत किसानों को 4 करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान करना है. अबतक कितने किसानों को राशि दी गयी है. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि सूची उपलब्ध करायी जाये. कालचिती के पंचायत समिति सदस्य मोची राम भूमिज ने कहा कि पंचायत में कितनी राशि आती है. इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी जाती है.

पंचायत की बैठक में पंचायत सेवक उपस्थित रहते हैं. पंचायत समिति ने राशि की जानकारी पंचायत स्तर पर देने की व्यवस्था करने पर जोर दिया. पंसस बुद्धेश्वर मार्डी और कमल बेरा ने संयुक्त रूप से कहा कि मनोहर कॉलोनी में गरीब तबके के लोग रहते हैं. कॉलोनी की बिजली विद्युत विभाग ने काट दी है, क्योंकि कई लोगों ने विद्युत विपत्र जमा नहीं किया. इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाय.

कॉलोनी में अधिकांशत: हरिजन रहते हैं. कई पंचायत समिति सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में गरीबों का नाम शामिल नहीं होने की बात कही. उप प्रमुख ने कहा कि सभी पंचायत का सर्वे कर अमीरों का नाम काट कर गरीबों का नाम शामिल करने की मांग की है. बैठक में भास्कर नायक, निर्मला शुक्ला, दुखू मुर्मू, नवीन साव, अंजली मार्डी, सारथी टुडू, सरस्वती मानकी, मुखिया किरिटी सिंह समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola