हाथियों ने रौंदी धान की फसल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

आसना में हाथियों का उत्पात, रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण 41 जंगली हाथियों के दल ने रौंद डाला धान रोपित खेत घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के कई गांवों में शनिवार की रात 41 हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल रौंद दिया. हाथियों […]
विज्ञापन
आसना में हाथियों का उत्पात, रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण
41 जंगली हाथियों के दल ने रौंद डाला धान रोपित खेत
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के कई गांवों में शनिवार की रात 41 हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल रौंद दिया. हाथियों के दहशत से ग्रामीण रात भर जग रहे हैं. रात में किसी तरह के आहट पर चौंक उठते हैं. वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं करा रहा है.
लोगों ने बताया कि आसना गांव से सटे कुदाकोचा जंगल के आसपास मशीन से पटवन कर 28 किसानों ने दान की रोपनी की है. इन खेतों को हाथियों ने रौंद दिया. इससे धान के पौधे नष्ट हो गये. रविवार से किसान पारंपरिक हथियारों से लैश होकर धान के पौधों की रक्षा करने में जुटे हैं.
ग्रामीणों ने कहा कि कुदाकोचा से बंगाल वन क्षेत्र जाने के लिए रास्ते हैं, लेकिन ट्रेंच के कारण हाथी नहीं जा पा रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि झारखंड का वन विभाग इस मामले पर पहल करे. ताकि हाथी अपने कोरीडोर से जा बंगाल जा सकें. हाथियों ने किसान गंगा मार्डी, नरसिंह मार्डी, बहादुर मार्डी, राम मार्डी, बड़ा धनो मार्डी, दासमात मार्डी, बाघराय मुर्मू, दुबराज मुर्मू, नरसिंह मुर्मू, बड़ा बाघराय मुर्मू, अनलि मुर्मू, भरत मुर्मू, हाडि़या टुडू, बड़ो राम टुडू, हदी मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, बदी टुडू, सिलहु टुडू, नंदलाल मुर्मू, राधा मुर्मू, दादू टुडू, रमेश मुर्मू, भूतनाथ मुर्मू, सीता राम मुर्मू, मसांग मुर्मू समेत कई किसान धान को पौधों को रौंद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




