केशरपुर की चुकी सबर की हालत गंभीर

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर सबर बस्ती की चुकी सबर (51) की हालत गंभीर बनी हुई है. तबीयत बिगड़ने पर मुखिया हुडिंग सोरेन की सूचना पर चिकित्सा प्रभारी ने एंबुलेंस से चुकी सबर को दो दिन पूर्व एमजीएम रेफर किया था. एमजीएम में उसका इलाज चल रहा है. उसके साथ गये […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर सबर बस्ती की चुकी सबर (51) की हालत गंभीर बनी हुई है. तबीयत बिगड़ने पर मुखिया हुडिंग सोरेन की सूचना पर चिकित्सा प्रभारी ने एंबुलेंस से चुकी सबर को दो दिन पूर्व एमजीएम रेफर किया था. एमजीएम में उसका इलाज चल रहा है. उसके साथ गये सबरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है. वह काफी कमजोर हो गयी है. उसे खून की उल्टी हो रही थी. चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर में खून की कमी है. वह टीबी से पीड़ित है. बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




