माड़दाबांध प्रावि में मिड डे मील बंद, घर से भोजन लाते हैं बच्चे

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माड़दाबांध प्राथमिक विद्यालय में 27 जुलाई से मिड डे मील बंद है. विद्यालय के शिक्षक रूपचांद हांसदा ने बताया कि मिड डे मील मद की राशि नहीं है. मिड डे मील मद में 1636 रुपये माइनस में चल रहा है. उन्होंने इसकी जानकारी बीआरसी को दे दी है. विद्यालय में […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माड़दाबांध प्राथमिक विद्यालय में 27 जुलाई से मिड डे मील बंद है. विद्यालय के शिक्षक रूपचांद हांसदा ने बताया कि मिड डे मील मद की राशि नहीं है. मिड डे मील मद में 1636 रुपये माइनस में चल रहा है. उन्होंने इसकी जानकारी बीआरसी को दे दी है. विद्यालय में नामांकित 20 बच्चे अपने घर से मूढ़ी, रोटी, चनाचूर और पानी लाते हैं. टिफिन के समय बच्चे मूढ़ी खाते हैं. विद्यालय में लगा एकमात्र चापाकल से भी पीने लायक पानी नहीं निकलता है. बच्चे घर से ही बोतल में पानी लाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




