अनशन स्थल पर कार्ड देखते पदाधिकारी व नेता.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन

देर से पहुंचे अधिकारी, झाविमो ने की नारेबाजी चाकुलिया : चाकुलिया ब्लॉक ऑफिस के समक्ष झाविमो के आमरण अनशन के दूसरे दिन बुधवार को झाविमो समर्थकों ने समीर महंती के नेतृत्व में सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो के कार्यालय का घेराव किया. आरोप है कि पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर आने के लिए 11 […]
विज्ञापन
देर से पहुंचे अधिकारी, झाविमो ने की नारेबाजी
चाकुलिया : चाकुलिया ब्लॉक ऑफिस के समक्ष झाविमो के आमरण अनशन के दूसरे दिन बुधवार को झाविमो समर्थकों ने समीर महंती के नेतृत्व में सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो के कार्यालय का घेराव किया. आरोप है कि पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर आने के लिए 11 बजे का समय दिया था. मगर कोई नहीं पहुंचा. अनशन स्थल से आक्रोशित पुरुष और महिलाएं समीर महंती के नेतृत्व में सीओ कार्यालय पहुंचे और बरामदे में बैठ कर नारेबाजी करने लगे. बाद में विशिष्ठ पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा,, सीओ गणेश महतो, बीडीओ गिरजा शंकर महतो पहुंचे. बीडीओ गिरजा शंकर महतो ने कहा कि वे माटियाबांदी में आयोजित जनता दरबार में गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




