भाजपा व झामुमो नेता ने किया स्विच ऑन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 3:04 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का श्रेय लेने का सियासी जंग बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का श्रेय लेने के लिए बुधवार को भाजपा और झामुमो समर्थक उपकेंद्र पहुंचे. ट्रांसफॉर्मर शुरू होने की सूचना मिलते ही स्विच ऑन करने के लिए दोनों पक्ष पहुंचे. अलग-अलग दोनों पक्षों […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का श्रेय लेने का सियासी जंग
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का श्रेय लेने के लिए बुधवार को भाजपा और झामुमो समर्थक उपकेंद्र पहुंचे. ट्रांसफॉर्मर शुरू होने की
सूचना मिलते ही स्विच ऑन करने के लिए दोनों पक्ष पहुंचे. अलग-अलग दोनों पक्षों के नेताओं ने स्विच दबा कर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया.
मौके पर भाजपा नेता चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव, संजय प्रहराज, पंचायत समिति के सदस्य राधा गोविंद नारियल और फूल माला लेकर केंद्र पहुंचे. राधा
गोविंद भोक्ता ने नारियल फोड़ कर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया. इसके बाद उन्होंने स्विच ऑन किया. मौके पर अरुण बारिक, तुषार मंडल, मुना पाल आदि उपस्थित थे.
दूसरी ओर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दूबे झामुमो नेता
सह जिला परिषद के सदस्य अर्जुन पूर्ति और प्रमुख शास्त्री हेंब्रम को लेकर पहुंचे. जिप सदस्य और प्रमुख ने स्विच ऑन कर उदघाटन किया. मौके पर हलदर सीट, विजय दत्त आदि
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




