बारिश के बावजूद डोभा में उम्मीद से कम मिला पानी

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के डीसीएलआर मनोज कुमार रंजन ने बुधवार को बोड़ाम के मिर्जाडीह गांव में मंशा किस्कू व बुद्धेश्वर किस्कू के जमीन पर बने डोभा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डोभा में पानी काफी कम पाया गया. उन्होंने मिर्जाडीह प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व महिला समूह पीडीएस दुकान का भी निरीक्षण किया. […]
पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के डीसीएलआर मनोज कुमार रंजन ने बुधवार को बोड़ाम के मिर्जाडीह गांव में मंशा किस्कू व बुद्धेश्वर किस्कू के जमीन पर बने डोभा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डोभा में पानी काफी कम पाया गया. उन्होंने मिर्जाडीह प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व महिला समूह पीडीएस दुकान का भी निरीक्षण किया.
स्कूल में बने मिड डे मिल की जांच की एवं पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्टर की भी जांच की. मौके पर बीडीअो सुनील कुमार प्रजापति, जेर्इ अफरोज आलन, रोजगार सेवक सरोज साहु, सहदेव बेरा, फनी भूषण महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




