कोवाली को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर झामुमो का धरना 27 को

पोटका : झारखंड मुक्ति मोरचा पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को हाता स्थित रामगढ़ आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आठ अगस्त को आयोजित शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम पोटका के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकाल कर शामिल होंगे. इसके अलावा पोटका स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय […]
पोटका : झारखंड मुक्ति मोरचा पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को हाता स्थित रामगढ़ आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आठ अगस्त को आयोजित शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम पोटका के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकाल कर शामिल होंगे. इसके अलावा पोटका स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा देने, कोवाली को प्रखंड घोषित करने एवं हल्दीपोखर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के लिए हल्दीपोखर में जलमिनार बनाने का लेकर 27 अगस्त को हाता के बिरसा चौक पर धरना दिया जायेगा.
बैठक में कहा गया कि नये राशन कार्ड की इंट्री में अभी भी भारी त्रुटियां हैं, जल्द ही इसमें सुधार नहीं किया गया तो पार्टी द्वारा एमओ कार्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी दी गयी. बैठक में झामुमो के वरीय नेता सुनील महतो, जोहन दास बास्के, झायुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य संजीव सरदार, रजनी षाड़ंगी, शैलेन सरदार, बबलू चौधरी, मुखिया सीताराम हांसदा, जिकरूल होंदा, विद्याधर दास, रिढ़ू महतो, हितेश भकत, शत्रुघ्न सरदार, विजन सिंह सरदार, श्रीकांत सरदार, बापी नामाता, कार्तिक दास आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन अवित्र सरदार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




