किसान पानी से वंचित

Published at :12 Jul 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
किसान पानी से वंचित

गुड़ाबांदा. सुवर्णरेखा मुख्य दायीं नहर से ओड़िशा जा रहा है पानी चाकशोल के आसपास लगभग 11 एकड़ खेत में चर रहे हैं मवेशी गुड़ाबांदा : सुवर्णरेखा परियोजना की दायीं मुख्य नहर से गुड़ाबांदा होकर ओड़िशा में पानी जा रहा है, लेकिन यहां के किसान पानी से वंचित हैं. बारिश नहीं होने से धान की खेती […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. सुवर्णरेखा मुख्य दायीं नहर से ओड़िशा जा रहा है पानी

चाकशोल के आसपास लगभग 11 एकड़ खेत में चर रहे हैं मवेशी
गुड़ाबांदा : सुवर्णरेखा परियोजना की दायीं मुख्य नहर से गुड़ाबांदा होकर ओड़िशा में पानी जा रहा है, लेकिन यहां के किसान पानी से वंचित हैं. बारिश नहीं होने से धान की खेती शुरू नहीं हुई है. चाकशोल के पास मुख्य केनाल के पास 1100 एकड़ खेत सूखे हैं. यहां मवेशी चर रहे हैं. चाकशोल समेत चार मौजा के किसान पानी के लिए आंदोलन की तैयारी में हैं. सोमवार को चाकशोल और तराशपुर के किसानों ने कैनाल के पास प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि विभाग को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया जायेगा. विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा जायेगा. खेत तक पानी नहीं पहुंचा, तो मुख्य कैनाल को काट कर पानी ले जायेंगे.
आउट लेट के पास सात फीट नीचे है पानी
किसानों ने कहा कि मुख्य केनाल में टांगियाशेाल के पास आउट लेट बना है. आउट लेट से सात फीट नीचे पानी है. इससे खेत में पानी पहुंचाना मुश्किल है. चाकशोल पुलिया के पास एक गेट बने तो किसानों को फायदा होगा.
पानी मिलता तो 1100 एकड़ खेत की होती सिंचाई
किसानों को कहना है कि वर्षा नहीं होने से खेती शुरू नहीं हुई है. खेत में मवेशी चर रहे हैं. किसान बेहाल हैं. अगर केनाल से पानी मिलता तो चाकशोल, तराशपुर, भाखर, सिंहपुरा मौजा में 1100 एकड़ खेत की सिंचाई होती.
भाखर के किसान भी आंदोलित:केनाल से पानी नहीं मिलने से भाखर गांव के किसान भी आंदोलित हैं. विगत दिनों किसानों ने केनाल के पास प्रदर्शन किया था. किसानों ने कहा कि अगर पानी नहीं मिला तो केनाल में छेद कर खेत तक पानी ले जायेंगे.
पानी के लिए आंदोलन की तैयारी में जुटे रहे हैं क्षेत्र के किसान
पांच दिनों में पानी मिले नहीं तो काटेंगे केनाल
किसान सह पूर्व मुखिया बाक सिंह माहली, उप मुखिया नंदलाल किस्कू, ग्राम प्रधान बंकिम माहली, पशुपति माहली, कान्हाई लाल माहली, कृष्णा महतो, विनोद महतो, नवीन महतो, सिदाम महतो, सीताराम महतो, गोपी नाथ महतो, मानो माहली आदि ने कहा कि विभाग पांच दिनों के अंदर पानी दे. अगर पानी नहीं मिला तो किसान कैनेल काट कर खेत तक पानी ले जायेंगे. किसानों ने कहा कि इस संबंध में गालूडीह बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola