झरिया के 21 सबर परिवार भूमि पट्टा से वंचित

Published at :12 Jul 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
झरिया के 21 सबर परिवार भूमि पट्टा से वंचित

चाकुलिया : चाकुलिया की बेंद पंचायत के झरिया गांव के 21 सबर परिवार भूमि पट्टा से वंचित हैं. जिप सदस्य जगन्नाथ महतो सबरों से मिले और भूमि का पट्टा दिलाने का भरोसा दिया. मंगल सबर, भानु सबर, रथु सबर, रसन सबर, जानकी सबर, डोरी सबर, पिंटु सबर, नंदो सबर, सुधन सबर, कालू सबर, सुफल सबर […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया की बेंद पंचायत के झरिया गांव के 21 सबर परिवार भूमि पट्टा से वंचित हैं. जिप सदस्य जगन्नाथ महतो सबरों से मिले और भूमि का पट्टा दिलाने का भरोसा दिया. मंगल सबर, भानु सबर, रथु सबर, रसन सबर, जानकी सबर, डोरी सबर, पिंटु सबर, नंदो सबर, सुधन सबर, कालू सबर,

सुफल सबर आदि ने सोमवार को जिप सदस्य जगन्नाथ महतो से इसकी शिकायत की. जिप सदस्य ने उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर सबरों को भूमि पट्टा दिलाने की मांग की. उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि सबरों को भूमि पट्टा जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा. वे संबंधित विभाग के इसका आदेश देंगे. जगन्नाथ महतो ने बताया कि इन सबर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित हुआ है. भूमि नहीं होने के कारण भवन निर्माण में कठिनाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola