लापता दोनों सुरक्षा गार्ड को मार डाला

Published at :12 Jul 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
लापता दोनों सुरक्षा गार्ड को मार डाला

राजनगर : राजनगर थाना अंतर्गत लकड़ाकोचा गांव स्थित सिंचाई कुआं से सोमवार की सुबह पुलिस ने शनिवार की रात से लापता दो सुरक्षा गार्ड के शव बरामद किये. दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गयी है. छिपाने के लिए पत्थर बांधकर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया गया था. मृतकों की पहचान 20 […]

विज्ञापन

राजनगर : राजनगर थाना अंतर्गत लकड़ाकोचा गांव स्थित सिंचाई कुआं से सोमवार की सुबह पुलिस ने शनिवार की रात से लापता दो सुरक्षा गार्ड के शव बरामद किये. दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गयी है. छिपाने के लिए पत्थर बांधकर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया गया था. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सत्यजीत झा (पिता- चंद्रशेखर झा, गांव-भांवरपर, थाना-बीरपुर, जिला-भागलपुर, बिहार) और 42 वर्षीय प्रवीण कुमार (पिता-दासो दास,

ग्राम-काती, थाना-बाढ़, जिला-पटना, बिहार) के रूप में की गयी. वे मुरुमडीह स्थित अनीस मुरारका के बंद क्रशर प्लांट में सुरक्षा गार्ड थे. रविवार को राजनगर थाने में सुरक्षा गार्ड की गुमशुदगी की रिपोर्ट क्रशर मालिक ने दर्ज करायी थी. दोनों की यूनीफाॅर्म ड्यूटी स्थल पर पड़ी थी. जमशेदपुर के कोणार्क सिक्यूरिटी एजेंसी ने उन्हें रोजगार मेले में नियुक्त किया था. कुछ दिनों से ग्रामीणों और क्रशर मालिक के बीच विवाद चल रहा था. इसे लेकर क्रशर बंद था.

शनिवार की रात से लापता थे गार्ड लकड़ाकोचा सिंचाई कुआं में मिले शव
धारदार हथियार से की गयी हत्या, दोनों मृतक मूल रूप से बिहार के थे निवासी
लकड़ाकोचा गांव के सिंचाई कुआं से सत्यजीत झा व प्रवीण कुमार के शव बरामद किये गये हैं. मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
केवी रमण, एसडीपीओ (सरायकेला)
सत्यजीत झा व प्रवीण कुमार दो माह से सुरक्षा का काम कर रहे थे. रविवार को सूचना मिली कि दोनों सुरक्षाकर्मी भाग गये. यदि भागते तो मुझसे जरूर भेंट करते. राजनगर थाने में इसकी सूचना दी गयी थी.
कमलेश उपाध्याय, निजी एजेंसी (कोणार्क)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola