भट्ठी संचालकों को दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत में रविवार से महिला मंडल सेवा संघ के बैनर तले महिलाओं ने शराब बंदी अभियान शुरू किया. केशरपुर मैदान में मुखिया हुडिंग सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों के नशा मुक्त बनाकर दम लेंगे. निर्णय लिया गया कि पंचायत के […]
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बाघुड़िया पंचायत में रविवार से महिला मंडल सेवा संघ के बैनर तले महिलाओं ने शराब बंदी अभियान शुरू किया. केशरपुर मैदान में मुखिया हुडिंग सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों के नशा मुक्त बनाकर दम लेंगे. निर्णय लिया गया कि पंचायत के प्रत्येक गांव में संचालित शराब भट्ठियों के संचालकों और शराब चुलाई करने वालों को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया जाता है.
इस दौरान वे भट्ठियां और चुलाई केंद्र बंद कर दें, अन्यथा छठें दिन से महिलाएं लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतरेंगी. एक-एक गांव में अभियान चलाकर शराब भट्टियों और चुलाई केंद्र को तोड़ देंगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि आज से लगातार शराब बंदी अभियान तबतक चलता रहेगा, जबतक पंचायत नशा मुक्त नहीं बन जाता है. इसके साथ ही आज से पंचायत में शराब बंदी अभियान का शंखनाद कर दिया गया.
इस अभियान से पंचायत के बाघुडि़या, नरसिंहपुर, गुड़ाझोर, केशरपुर, पहाड़पुर, कासपानी, चाड़री, मिर्गीटांड़, डुमकाकोचा समेत सभी गांवों और टोलों की महिलाएं शामिल हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




