बहरागोड़ा : दो बाइक टकरायी, पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

दारीशोल में एनएच छह पर हुई दुर्घटना बहरोगाड़ा : बड़शोल थानांतर्गत दारीशोल स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एनएच-6 पर दो बाइक में टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. इनमें से दो की हालत गंभीर है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पांचों घायल को सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद […]
विज्ञापन
दारीशोल में एनएच छह पर हुई दुर्घटना
बहरोगाड़ा : बड़शोल थानांतर्गत दारीशोल स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एनएच-6 पर दो बाइक में टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. इनमें से दो की हालत गंभीर है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पांचों घायल को सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो को एमजीएम रेफर कर दिया. घायलों में विनंदो सिंह, सनातन नायक, श्रीमंत सिंह, शेख इमरान और शेख शाबीद शामिल हैं. इनमें शेख इमरान व शेख शाबीद की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बालियाबेड़ा निवासी विनंदो सिंह (24), सनातन नायक (24) और श्रीमंत सिंह (30) अपनी बाइक से बांसदा जा रहे थे. उसके पीछे पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के दो युवक शेख इमरान (22) और शेख शाबीद (26) अपनी बाइक से नरसिंहगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान बालियाबेड़ा के बाइक चालक ने पेट्रोल पंप की ओर जैसे ही मुड़ा दोनों बाइक में टक्कर हो गयी.
घटना की सूचना पाकर बड़शोल पुलिस पहुंची. वहीं घायलों को सीएचसी पहुंचाया. खड़गपुर के दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




