घाटशिला उपकारा में बंद कैदी तीन माह से दस्त से परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

एक दिन में 15 बार दस्त हो रहा है शेख सलीम को दस्त की शिकायत पर तीसरी बार पहुंचा अस्पताल घाटशिला : घाटशिला उपकारा में बंद दहेज हत्या का आरोपी फूलपाल गांव निवासी शेख सलीम तीन माह से दस्त से परेशान है. उसे एक दिन में 10 से 15 बार दस्त हो रहा है. बुधवार […]
विज्ञापन
एक दिन में 15 बार दस्त हो रहा है शेख सलीम को
दस्त की शिकायत पर तीसरी बार पहुंचा अस्पताल
घाटशिला : घाटशिला उपकारा में बंद दहेज हत्या का आरोपी फूलपाल गांव निवासी शेख सलीम तीन माह से दस्त से परेशान है. उसे एक दिन में 10 से 15 बार दस्त हो रहा है. बुधवार को उसे तीसरी बार दस्त की शिकायत के बाद इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लाया गया. उसे चिकित्सक ने जांच कर दवा दी. उपकारा सूत्रों ने बताया कि वह तीन माह से दस्त से परेशान है. उम्र अधिक होने से उसे बार-बार इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ता है. सूत्रों ने बताया कि उपकारा में पिछले एक वर्ष से स्थायी रूप से चिकित्सक नहीं हैं.
इससे बीमार बंदियों को इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ता है. दूसरी तरफ छोलागोड़ा गांव का जीत राय मार्डी हत्या का आरोपी है. उसे भी पांव में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने उसकी जांच कर दवा दी. इसके बाद शेख सलीम और जीत राय मार्डी को वाहन से उपकारा ले जाया गया. उपकारा के 12 नंबर वार्ड में बंद बंदी कर्ण हांसदा को पेट में गैस की शिकायत है.
5 जुलाई को जब जेल आइजी सुमन गुप्ता उपकारा का निरीक्षण करने गयी थी, तो बंदी ने शिकायत की कि उसे पेट में गैस है. वह गैस से परेशान है. उसका इलाज कराया जाय. विदित हो कि उपकारा में चिकित्सक नहीं होने से बंदियों को इलाज में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




