कंटेनर के धक्के एक घायल, एनएच जाम

Published at :06 Jul 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
कंटेनर के धक्के एक घायल, एनएच जाम

मुआवजा के आश्वासन के बाद हटाया गया जाम बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित एनएच छह पर जगन्नाथपुर के पास मंगलवार को बंगाल की ओर से आ रहे कंटेनर (एपी37टीसी- 2899) ने खड़े डाला मैजिक वाहन (जेएच 05 एपी 9146) को धक्का मार दिया. इससे मैजिक वाहन पर बैठा बारासती गांव का व्यवसायी सनातन सीट […]

विज्ञापन

मुआवजा के आश्वासन के बाद हटाया गया जाम

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित एनएच छह पर जगन्नाथपुर के पास मंगलवार को बंगाल की ओर से आ रहे कंटेनर (एपी37टीसी- 2899) ने खड़े डाला मैजिक वाहन (जेएच 05 एपी 9146) को धक्का मार दिया. इससे मैजिक वाहन पर बैठा बारासती गांव का व्यवसायी सनातन सीट गंभीर रूप से घायल हो गया. धक्का के बाद मैजिक वाहन कालू होटल से टकरा गया. होटल मालिक प्रदीप माझी बाल-बाल बच गया. घायल सनातन सीट को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया. विधायक कुणाल षाड़ंगी उसका हाल जानने पहुंचे. यहां से उसे कटर रेफर कर दिया गया.
इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर दिन के करीब 10.30 बजे एनएच को जाम कर दिया. वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. पदाधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम हटा.घटना के बाद पुलिस वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. मुआवजा की मांग पर एनएच जाम करने की सूचना पाकर बीडीओ ज्ञानमणी एक्का, सीओ अभय नारायण झा, थाना प्रभारी कुलदीप राम पहुंचे. ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कंटेनर के मालिक की ओर से घायल व्यक्ति को मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola