बहरागोड़ा : जेसीएम ने फूंका सीएम का पुतला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में झारखंड छात्र मोरचा व झारखंड युवा मोरचा ने गुरुवार को स्थानीय नीति के खिलाफ जुलूस निकाल कर स्टैंट बैंक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. विधायक कार्यालय से निकाला जुलूस स्टेट बैंक पहुंचा. युवाओं ने मूलवासी आदिवासी पर अत्याचार बंद करो आदि नारा लगाया. मौके पर राहुल वाजपेयी, राजीव […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में झारखंड छात्र मोरचा व झारखंड युवा मोरचा ने गुरुवार को स्थानीय नीति के खिलाफ जुलूस निकाल कर स्टैंट बैंक के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. विधायक कार्यालय से निकाला जुलूस स्टेट बैंक पहुंचा. युवाओं ने मूलवासी आदिवासी पर अत्याचार बंद करो आदि नारा लगाया. मौके पर राहुल वाजपेयी, राजीव गिरी, सोमेन कुइला, उमेश राउत, भारती गोस्वामी, पूजा पाल, अजीत कर, रूपक महतो, असीम कुंडू समेत अन्य उपस्थित थे.
पहाड़ के नीचे बनेगा यात्री शेड
चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा दो जुलाई को होगी. इसे लेकर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को जयनगर गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने उनसे तुलसीबनी आश्रम से कन्हाईश्वर पहाड़ तक अर्ध निर्मित पीएमजीएसवाइ सड़क पर मुरूम डलवाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि पूजा के अवसर पर पेयजल और शेड की व्यवस्था नहीं होने से भक्तों को काफी परेशानी होती है. विधायक ने दूरभाष पर बीडीओ गिरजा शंकर महतो से बात कर अर्ध निर्मित सड़क पर मुरूम डलवाने की बात कही. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनकी मांग पर उन्होंने पर्यटन विभाग निगम से कन्हाईश्वर पहाड़ के नीचे यात्री शेड, सोलर पंप और शौचालय बनवाने की अनुशंसा की है. जल्द इसका शिलान्यास किया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष विभाग के निदेशक प्रसाद बाघमारे से दूरभाष पर बात कर योजना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि योजनाएं पारित हो चुकी है. जल्द ही टेंडर निकाल दिया जायेगा. ग्रामीणों ने विधायक से कन्हाईश्वर पहाड़ पर भक्तों के आने जाने के लिए सीढ़ी निर्माण कराने, पूजा स्थल पर ढलाई और शेड निर्माण कराने की मांग की. इस अवसर पर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, मुखिया कान्हाई मांडी, जदुनाथ मांडी, दशरथ मांडी, मीलन पात्र, निखिल नायक, रामलाल मांडी, ललित मांडी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




