बहरागोड़ा: सर्पदंश से दस वर्षीय बच्चे की मौत

Published at :27 May 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा: सर्पदंश से दस वर्षीय बच्चे की मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के साकरा हरिजन टोला निवासी वृंदावन बेहरा के 10 वर्षीय पुत्र दिनेश बेहरा को बुधवार की रात जहरीले सांप ने डस लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अपने घर में जमीन पर सोया था. रात लगभग 12 बजे सांप ने उसके कान में डस लिया. उसके परिजन […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के साकरा हरिजन टोला निवासी वृंदावन बेहरा के 10 वर्षीय पुत्र दिनेश बेहरा को बुधवार की रात जहरीले सांप ने डस लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अपने घर में जमीन पर सोया था. रात लगभग 12 बजे सांप ने उसके कान में डस लिया. उसके परिजन उसे तत्काल कुटिग्राम के एक ओझा के पास झाड़फूंक के लिए ले गये. उसकी तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे रात लगभग 2 बजे सीएचसी में भर्ती करवाया. सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मुखिया गणेश मुंडा, वार्ड सदस्य निरंजन धावड़िया, मुन्ना पाल परिजनों से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola