बारिश से पूर्व पूरा करें काम

Published at :19 May 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से पूर्व पूरा करें काम

गांव की ओर. डोभा निर्माण व मनरेगा की हकीकत देखा डीसी ने मुसाबनी : उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को मुसाबनी प्रखंड में मनरेगा और डोभा निर्माण योजनाओं का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुजाहिद अंसारी, सीओ विशाल दीप खालखो के साथ बैठक कर प्रखंड की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा […]

विज्ञापन

गांव की ओर. डोभा निर्माण व मनरेगा की हकीकत देखा डीसी ने

मुसाबनी : उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बुधवार को मुसाबनी प्रखंड में मनरेगा और डोभा निर्माण योजनाओं का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुजाहिद अंसारी, सीओ विशाल दीप खालखो के साथ बैठक कर प्रखंड की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने बरसात के पूर्व योजनाएं पूरी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मनरेगा के तहत कोड़ाशोल में शिव सोरेन की जमीन पर

1.24 लाख की प्राक्कलित राशि से बन रहे डोभा निर्माण योजना को देखा. डोभा निर्माण में पांच मजदूर कार्य स्थल पर थे. उपायुक्त ने पारूलिया पंचायत, पारूलिया गांव में चैतन माहली के तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया. उक्त तालाब के जीर्णोद्धार की प्राक्कलित राशि 4,18,800 रुपये है.

तालाब जीर्णोद्धार कार्य में 42 मजदूर कार्यरत थे. बालियागोड़ा में रवि पदो विश्वास की जमीन पर 3,99,100 की लागत से बन रहे सिंचाई तालाब योजना का निरीक्षण किया. तालाब निर्माण कार्य में 22 मजदूर लगे थे. उपायुक्त कृषि विभाग की ओर से मशीन से बनाये जा रहे डोभा निर्माण को देखने गोहला पंचायत के देवली गांव पहुंचे. भोला धोरा और रसराज धीबर की जमीन पर बने रहे डोभा निर्माण को देखा. डीसी ने प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करने व बरसात के पूर्व प्रखंड में चलायी जा रही सभी योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

केंदाडीह सीएचसी में इनडोर सेवा शुरू करने का निर्देश : योजनाओं के निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त केंदाडीह, सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे. सीएचसी के ओपीडी देखा. केंदाडीह सीएचसी में जल्द इनडोर सेवा चालू करने का निर्देश दिया. सीएचसी में डॉ उषा अग्रवाल, डॉ विमलेश कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

गुणवत्ता व टाइम फ्रेम पर जोर कई गांवों में निरीक्षण

डोभा निर्माण व मनरेगा में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया गया. सभी जगह मजदूर काम करते दिखे. डोभा निर्माण के लिए पहली किस्त दी जा चुकी है. काम पूरा होते ही दूसरी किस्त दी जायेगी. एमआइएस में इंट्री के लिए सभी बीडीओ को कहा गया है. मनरेगा में मजदूरी का भुगतान समय पर करने का आदेश दिया गया है. इसमें कोताही सहन नहीं की जायेगी.

डॉ अमिताभ कौशल, उपायुक्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola