आइआरएल ने नहीं दी मजदूरों की जानकारी

Published at :19 May 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
आइआरएल ने नहीं दी मजदूरों की जानकारी

मुसाबनी : एएलसी (केंद्रीय) हेमंत तिर्की के आदेश के बावजूद बुधवार शाम तक आइआरएल प्रबंधन ने अप्रैल के वेतन भुगतान के लिए एचसीएल को मजदूरों की सूची, खाता संख्या और उपस्थिति से संबंधित जानकारी नहीं दी.आइसीसी के जीएम डीके चौधरी के अनुसार एएलसी ने जल्द से जल्द मजदूरों का अप्रैल का वेतन भुगतान करने का […]

विज्ञापन

मुसाबनी : एएलसी (केंद्रीय) हेमंत तिर्की के आदेश के बावजूद बुधवार शाम तक आइआरएल प्रबंधन ने अप्रैल के वेतन भुगतान के लिए एचसीएल को मजदूरों की सूची, खाता संख्या और उपस्थिति से संबंधित जानकारी नहीं दी.आइसीसी के जीएम डीके चौधरी के अनुसार एएलसी ने जल्द से जल्द मजदूरों का अप्रैल का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है.

इसके लिए एएलसी ने आइआरएल मजदूरों का नाम, खाता संख्या व उपस्थिति के डिटेल एचसीएल को देने का निर्देश 17 मई को दिया था. अब तक आइआरएल से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. श्री चौधरी ने कहा कि बुधवार शाम तक मजदूरों की सूची, खाता संख्या नहीं मिलने से जल्द वेतन भुगतान करने में दिक्कत हो रही है. इस संबंध में कंपनी मुख्यालय कोलकाता को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यदि बुधवार रात तक आइआरएल मजदूरों की सूची उपलब्ध नहीं कराता है, तो गुरुवार को आगे की कार्रवाई के लिए कंपनी मुख्यालय व एएलसी से संपर्क कर दिशा निर्देश लिया जायेगा.

रात तक सूची दे देंगे : एचआर हेड : आइआरएल के एचआर हेड पीके दूबे ने कहा कि एएलसी के निर्देश पर मजदूरों की सूची, बैंक खाता संख्या एवं अन्य सूचनाएं बुधवार रात तक एचसीएल-आइसीसी के जीएम डीके चौधरी के मेल में भेजा जायेगा. श्री दूबे ने कहा कि एएलसी ने निर्देश दिया है कि आइआरएल मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं कर पा रहा है. ऐसे में प्रिसिंपल इंपलायर एचसीएल को मजदूरों का वेतन भुगतान करना होगा. एएलसी ने वेतन भुगतान के लिए आइआरएल को मजदूरों की सूची, बैंक खाता नंबर से संबंधित जानकारी देने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola