टेंपो-बाइक की टक्कर, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के फुलपाल और कापागोड़ा के बीच बुधवार को एनएच 33 पर एक पैशन प्लस बाइक की टक्कर टेंपो से हो गयी, जिसमें एक युवती समेत तीन युवक जख्मी हो गये. सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लाया. बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर पाइरागुड़ी के […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के फुलपाल और कापागोड़ा के बीच बुधवार को एनएच 33 पर एक पैशन प्लस बाइक की टक्कर टेंपो से हो गयी, जिसमें एक युवती समेत तीन युवक जख्मी हो गये. सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल लाया. बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर पाइरागुड़ी के दुर्गा सिंह, बुरूडीह के नयन सिंह और बुरूडीह की जयंती सिंह पाइरागुड़ी जा रहे थे.
इस दौरान फुलपाल-कापोगोड़ा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर टैंपो से टकरा गयी. बाइक पलट गयी और तीनों जख्मी हो गये. दुर्गा सिंह और नयन सिंह की स्थिति गंभीर है. उनके सिर में गंभीर चोट है. डॉ शंकर टुडू और निरू ज्योत्सना करकट्टा ने घायलों का इलाज किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




