छात्रों को मिली चाइल्ड लाइन की जानकारी

Published at :03 May 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को मिली चाइल्ड लाइन की जानकारी

घाटशिला : घाटशिला के बड़ाजुड़ी भारत सेवाश्रम संघ संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित कर नवम वर्ग में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रणवानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीमती मुर्मू […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के बड़ाजुड़ी भारत सेवाश्रम संघ संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को समारोह आयोजित कर नवम वर्ग में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रणवानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि संघ दामपाड़ा में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है.

इस विद्यालय में स्वयं नि:शुल्क शिक्षा देने का काम कर चुकी हूं. आने वाले दिनों में वह ऐसा करेंगी. मुखिया किरिटी सिंह ने कहा कि विद्यालय को पंचायत से जो भी मदद चाहिए. उसके लिए वे तैयार हैं. पार्वती मुर्मू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित पूर्वी सिंहभूम चाइल्ड लाइन की जानकारी दी. इस मौके पर प्राचार्य परमानंद मुर्मू, राम किशोर मुर्मू, गोष्ठो बिहारी गोराई, कपरा हांसदा, जानु राम हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola