घटना में तीन लाख का नुकसान

Published at :21 Apr 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
घटना में तीन लाख का नुकसान

काड़ाडुबा में घुसा आठ हाथियों का दल, दहशत घाटशिला : सीमावर्ती बंगाल के रास्ते घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा पंचायत में 8 हाथियों(सात हाथी व एक बच्चा) का दल बुधवार की सुबह प्रवेश किया. हाथियों का दल भदुआ पंचायत के चेकाम और माकुली जंगल में शरण लिये हुए है. यह जानकारी भदुआ पंचायत के जामबाद गांव […]

विज्ञापन

काड़ाडुबा में घुसा आठ हाथियों का दल, दहशत

घाटशिला : सीमावर्ती बंगाल के रास्ते घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा पंचायत में 8 हाथियों(सात हाथी व एक बच्चा) का दल बुधवार की सुबह प्रवेश किया. हाथियों का दल भदुआ पंचायत के चेकाम और माकुली जंगल में शरण लिये हुए है. यह जानकारी भदुआ पंचायत के जामबाद गांव के काली पदो मानकी ने दी है.
श्री मानकी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम को लगभग 8 हाथियों का दल कानीमाहुली होते हुए भदुआ पंचायत के चेकाम और माकुली जंगल पहुंचा. ग्रामीण हाथियों के जंगल में शरण लेने से चिंतित हैं, क्योंकि पहाड़ों के नीचे जितने झरने हैं, उनमें पानी नहीं है. इससे रात में हाथियों का दल गांव में पहुंच सकता है.
घाटशिला के वनपाल पवन सिंह ने बताया कि हाथियों के दल का वन क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना है. हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात वन सुरक्षा समिति और ग्रामीणों को दी गयी है. ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग हाथियों के विषय में जानकारी ले रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola