खुश होंगे हनुमान राम राम किये जा...

Published at :16 Apr 2016 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
खुश होंगे हनुमान राम राम किये जा...

रामनवमी अखाड़ा का जुलूस : रामनवमी अखाड़ा कमेटी का जुलूस स्टेशन चौक से निकाला गया. प्रखंड मुख्यालय, चारचक्का, नरसिंहगढ़ के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करने के बाद जुलूस स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर में समाप्त हुआ. जुलूस का नेतृत्व बैजनाथ सिंह, अवधेश चौबे, देव नारायण अवस्थी, मनोज चौबे, विनय सिंह, बाबू नंद सिंह, राज कुमार […]

विज्ञापन
रामनवमी अखाड़ा का जुलूस : रामनवमी अखाड़ा कमेटी का जुलूस स्टेशन चौक से निकाला गया. प्रखंड मुख्यालय, चारचक्का, नरसिंहगढ़ के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करने के बाद जुलूस स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर में समाप्त हुआ. जुलूस का नेतृत्व बैजनाथ सिंह, अवधेश चौबे, देव नारायण अवस्थी, मनोज चौबे, विनय सिंह, बाबू नंद सिंह, राज कुमार ने किया.
नरसिंहगढ़ रामनवमी कमेटी शिव मंदिर : नरसिंहगढ़ रामनवमी कमेटी शिव मंदिर का जुलूस का नेतृत्व हर प्रसाद सिंह सोलंकी, शशांक शेखर दास, अजय दास, सव्य साची सिंह सोलंकी, जयदेव दास, गौरांगो कुअंर, मिंटु सोलंकी ने किया. जुलूस धालभूमगढ़ चौक, स्टेशन चौक, नरसिंहगढ़ के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया. जुलूस में शामिल युवाओं ने आकर्षक कर्तब दिखाया.
युवा बजरंग अखाड़ा नरसिंंहगढ़ : युवा बजरंग अखाड़ा का जुलूस धर्मशाला से निकला. हनुमान वाटिका में आकर्षक खेल के प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ. जुलूस में श्यामल लाल साव, विकास शर्मा, दिपेंद्रर शर्मा, अजय अग्रवाल, निर्मल सिंहदेव, हांसू गायन ने किया. छौडि़या गांव में वृंदावन मिश्रा ने झंडा पूजन किया. कानास पंचायत के मुखिया पूर्ण चंद्र सिंह ने झंडोतोलन किया. मौके पर मनसा राम सिंह, विभीषण सिंह, फनी भूषण सिंह, अशोक मंडल, छवि मंडल उपस्थित थे.
जुलूस का नेतृत्व रामनवमी कमेटी के संयोजक पवन कुमार अग्रवाल, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, रवींद्र नाथ मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, जिला परिषद के सदस्य जगन्नाथ महतो, दिनेश सिंह, जगपत तिवारी, शंभू नाथ मल्लिक, साधन मल्लिक, अनुप कर, रामनाथ सिंह, परमानंद सिंह, असीम बेरा, राजेश सिंह आदि ने किया. जुलूस में परंपरागत हथियारों से लैश लोग शामिल थे. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में सीओ गणेश महतो जुलूस के साथ चल रहे थे.
युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाये : रामनवमी का जुलूस मुख्य बाजार पथ से गुजरा. जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से आकर्षक करतब दिखाये. बानरी सेना बने बच्चों और बजरंग बली बने युवक ने भी करतब दिखाये. जुलूस में शामिल लोगों के लिए समाजसेवियों शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. जुलूस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम चल रही थी. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात था. पुराना बाजार पहुंच कर जुलूस विसर्जित हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola