50 हेक्टेयर में काजू जला, लाखों की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2016 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

लधनबनी काजू जंगल में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. यह काजू वन काफी उन्नत किस्म का था बहरागोड़ा : 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर जमीन पर गिरने से शुक्रवार को बहरागोड़ा के लधनबनी काजू जंगल में भीषण आग लग गयी. गर्मी और हवा के कारण आग से 50 हेक्टेयर भूभाग पर […]
विज्ञापन
लधनबनी काजू जंगल में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. यह काजू वन काफी उन्नत किस्म का था
बहरागोड़ा : 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर जमीन पर गिरने से शुक्रवार को बहरागोड़ा के लधनबनी काजू जंगल में भीषण आग लग गयी. गर्मी और हवा के कारण आग से 50 हेक्टेयर भूभाग पर फैले फूलों और फलों से लदे काजू के हजारों वृक्ष बुरी तरह झुलस गये. इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष चुनू माहली और ग्रामीणों के प्रयास से लधनबनी गांव आग की चपेट में आने से बच गया. दो दमकल के सहारे आग पर काबू पाया गया.
फसल पूरी तरह बरबाद
वसुस के अध्यक्ष चुनू माहली ने बताया कि दोपहर एक बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर काजू जंगल से सटे मैदान में गिरा और मैदान में फैली घास में आग लग गयी. हवा के कारण यह आग काजू जंगल तक पहंुच गयी. आग ने काजू जंगल को चपेट में ले लिया. फूलों और फलों से लदे काजू के वृक्ष झुलस गये. उन्होंने बताया कि इन दिनों काजू के वृक्ष फूलों और फलों से लदे हैं. काजू बीज तोड़ने का काम शुरू हो गया. आग से काजू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी.
गांव की ओर आग बढ़ने से दहशत
काजू जंगल की आग गांव की ओर बढ़ने लगी. इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना बहरागोड़ा के अग्नि शमन सेवा केंद्र को दी गयी. वहां से दो दमकल आये. इसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




