एक ही कमरे में चलती हैं पांच कक्षाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

एक पारा शिक्षक के भरोसे है स्कूल, एक कमरे ही चलती हैं पांच कक्षाएं बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पोचाखाली उत्क्रमित प्रावि के 20 बच्चों का भविष्य एक पारा शिक्षक अर्जुन हांसदा के भरोसे है. शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या घट रही है. विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की […]
विज्ञापन
एक पारा शिक्षक के भरोसे है स्कूल, एक कमरे ही चलती हैं पांच कक्षाएं
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पोचाखाली उत्क्रमित प्रावि के 20 बच्चों का भविष्य एक पारा शिक्षक अर्जुन हांसदा के भरोसे है. शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या घट रही है. विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है. एक ही कमरे में शिक्षक भी पांच कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाते हैं. मंगलवार को करीब 30 मिनट तक विद्यालय में शिक्षक नहीं थे और बच्चे खेल रहे थे.
बच्चों से पूछने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक साइकिल लेकर गांव तरफ गये हैं. पारा शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में एक ही शिक्षक होने के कारण सभी कार्य खुद करना पड़ता है. ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल में भर्ती कराने की बात कहने गये थे. बच्चों के नहीं आने के कारण वे नामांकन के लिए बच्चों के घर गये थे. इस विद्यालय में 2002 से शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद आज तक एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




