बहरागोड़ा-बड़शोल, मुसाबनी व चाकुलिया में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं से अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

जनता को बतायें पीएम की विकास योजनाएं बहरागोड़ा : भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर बहरागोड़ा के जिला परिषद डाक बंगला में सोमवार को भाजपा कार्य समिति की एक बैठक मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि सभी कार्य समिति सदस्य अपने क्षेत्र […]
विज्ञापन
जनता को बतायें पीएम की विकास योजनाएं
बहरागोड़ा : भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर बहरागोड़ा के जिला परिषद डाक बंगला में सोमवार को भाजपा कार्य समिति की एक बैठक मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि सभी कार्य समिति सदस्य अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें. आप सभी पार्टी के संचालक हैं. इसलिए आप सभी का दायित्व है कि हर क्षेत्र में पार्टी मजबूत हो. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए विकास कार्य धरातल पर ला रहे हैं. इसे जनता के बीच तक पहुंचायें. बैठक में आगामी 6 अप्रैल को पंचायत स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुखिया दिनबंधु खाटुआ, चंडी चरण साव, लुगू मुर्मू, चैतन्य सिंह, पंसस राधा गोविंद भोक्ता, राज कुमार कर, पुलिन पैड़ा, सुमन मिश्र, खितीश मुंडा, भानुप्रिया नायक, निरंजन मुंडा, अरूण बारिक समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं बड़शोल में भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष चुनू माहली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी अशोक प्रहराज ने पार्टी की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. मौके पर रघुनाथ दास, विभाष दास, गौरी शंकर दास, रोहित कुइला, बबलू बारिक, कोचि भोल, विप्लव दे, मिहिर दत्त आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




