नौ को मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

तीरंदाजी संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री से मिल कर दिया निमंत्रण खरसावां : नौ अप्रैल से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित होने वाली 23 वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (इंडियन राउंड) का उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. उदघाटन समारोह में राज्य के खेलमंत्री अमर बाउरी, तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
तीरंदाजी संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री से मिल कर दिया निमंत्रण
खरसावां : नौ अप्रैल से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित होने वाली 23 वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (इंडियन राउंड) का उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे.
उदघाटन समारोह में राज्य के खेलमंत्री अमर बाउरी, तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा, विधायक दशरथ गागराई तथा संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा उपस्थित रहेंगे. सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने मुख्यमंत्री से मिल कर उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अामंत्रण दिया है. उदघाटन में आने के लिए सीएम ने सहमति दे दी. सीएम ने एक स्मारिका का भी विमोचन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




