नक्सली दंपती को रिमांड पर ले सकती है पुलिस

Published at :04 Apr 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली दंपती को रिमांड पर ले सकती है पुलिस

घाटशिला : कोलकाता के मैदान इलाके से एसटीएफ की ओर से दो अप्रैल को गिरफ्तार माओवादी स्टेट मिलिटरी कमीशन के सदस्य मनसा राम सोरेन उर्फ विकास और उसकी नक्सली पत्नी तारा सोरेन को पूछताछ के लिए घाटशिला पुलिस रिमांड पर ले सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास और तारा का कार्य क्षेत्र घाटशिला अनुमंडल […]

विज्ञापन

घाटशिला : कोलकाता के मैदान इलाके से एसटीएफ की ओर से दो अप्रैल को गिरफ्तार माओवादी स्टेट मिलिटरी कमीशन के सदस्य मनसा राम सोरेन उर्फ विकास और उसकी नक्सली पत्नी तारा सोरेन को पूछताछ के लिए घाटशिला पुलिस रिमांड पर ले सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास और तारा का कार्य क्षेत्र घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र रहा है. गुड़ाबांदा, चाकुलिया और घाटशिला थाना क्षेत्र में ये सक्रिय थे. ग्रामीण एसपी मो अरसी ने बताया कि अनुमंडल के सभी थाना में अब तक दर्ज नक्सली मामलों को खंगाला जा रहा है. किसी मामले में आरोपी पाये जाने पर दोनों का रिमांड पर लिया जायेगा.

मनसा राम सोरेन उर्फ विकास (39) पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर जिला स्थित गवालतोड़ थाना क्षेत्र के मेटेदा का रहने वाला है. लालगढ़ आंदोलन के दौरान वह किशन जी के काफी करीब था. लालगढ़ आंदोलन में विकास की अहम भूमिका थी. उसकी नक्सली पत्नी तारा सोरेन (35) भी पश्चिमी मेदनीपुर जिला के बिनपुर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव की रहने वाली है. तारा सोरेन काफी दिनों से नक्सली संगठन में थी. दस्ता में रहने के दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ और शादी कर ली.
कोलकाता की एक अदालत ने रविवार को दो शीर्ष नक्सलियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola