फूलपाल. असामाजिक तत्वों ने लगायी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

जलने से बचा स्कूल और गैस गोदाम घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत के फूलपाल एनएच-33 के किनारे जंगल में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. जंगल के पत्ते सूखे होने के कारण आग की लपटें तेजी से बढ़ती गयी. आग की लपटें रामकृष्ण मिशन शारदामनी विद्यापीठ स्कूल और भारत गैस गोदाम तक पहुंच गयी. […]
विज्ञापन
जलने से बचा स्कूल और गैस गोदाम
घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत के फूलपाल एनएच-33 के किनारे जंगल में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. जंगल के पत्ते सूखे होने के कारण आग की लपटें तेजी से बढ़ती गयी. आग की लपटें रामकृष्ण मिशन शारदामनी विद्यापीठ स्कूल और भारत गैस गोदाम तक पहुंच गयी. विद्यार्थियों और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गयी. स्कूल में आग की लपटें देख विद्यार्थियों ने पानी डाल कर आग बुझाया. दूसरी ओर जंगल से आग की लपटें स्कूल व गैस गोदाम की तरफ बढ़ता देख लोगों ने ताना व दमकल को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंचा.
सड़क के दोनों किनारे जंगल में आग लग गयी थी. एक तरफ की आग बुझाते-बुझाते दमकल का पानी खत्म हो गया. इसके बाद आइसीसी के दमकल को बुलाया गया. आइसीसी के दमकल ने स्कूल के पीछे लगी आग बुझाना शुरू किया. सड़क के दूसरे किनारे लगी आग को पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया. सूखे पत्ते और झाड़ियां होने के कारण आग तेजी से बढ़ रही थी. पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




