छात्रों ने सीखे असली-नकली की पहचान के गुर

Published at :31 Mar 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने सीखे असली-नकली की पहचान के गुर

नरवा : केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर हितकु पंचायत के खुकड़ाडीह मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सोना-चांदी के अलावा रोजमर्रा के वस्तुओं के असली-नकली के पहचान करने के गुर बताये गये. इस दौरान पानी की बोतल, […]

विज्ञापन

नरवा : केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर हितकु पंचायत के खुकड़ाडीह मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सोना-चांदी के अलावा रोजमर्रा के वस्तुओं के असली-नकली के पहचान करने के गुर बताये गये. इस दौरान पानी की बोतल, तेल, सीमेंट, रॉड, गैस सिलेंडर समेत 120 वस्तुओं में आएसआइ मार्क की पहचान करने की जानकारी दी गयी.

मानक ब्यूरो जमशेदपुर शाखा के वैज्ञानिक सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि सोने व चांदी के गहने खरीदते समय लेजर मार्क देखने के लिए दुकानदार से मैग्निफाइंग ग्लास जरूर मांगे और देखें कि गहनों में बीआइएस स्टेंडर्ड मार्क, फाइनेस नंबर, ए एंड एचएमसी एस मार्क, वर्तमान वर्ष 2016 का यू मार्क तथा ज्वेलर्स का नीजी मार्क है या नहीं.

शिविर में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोड़ेया सोरेन, एपी महतो, एलके माहतो, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता तिवारी, दिलीप कुमार झा, जीएन चौबे, इला पाल, मंजूसा केरकेट्टा, रंजीत कुमार झा, बागुन पातर, अरुण कुमार तथा टीआर के राव सहित लगभग 75 छात्र शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola