एजेंट ने जमा की कम राशि, हो रही है जांच: रोकड़पाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा लैंपस में विगत दिनों अपनी परिपक्वता राशि के भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर एनएनडी योजना के ग्राहकों ने हंगामा किया था. जिसके बाद लैंपस प्रबंधन सभी बही–खातों की जांच में जुट गया है. सोमवार को लैंपस के रोकड़पाल सेलाय कोड़ाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2013–14 […]
विज्ञापन
सोनुवा : सोनुवा लैंपस में विगत दिनों अपनी परिपक्वता राशि के भुगतान में हो रहे विलंब को लेकर एनएनडी योजना के ग्राहकों ने हंगामा किया था. जिसके बाद लैंपस प्रबंधन सभी बही–खातों की जांच में जुट गया है.
सोमवार को लैंपस के रोकड़पाल सेलाय कोड़ाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2013–14 व वर्ष 2015–16 के बही–खातें की जांच हो रही है. जिसमें अब तक डेली डिपोजिट रजिस्टर व खाताधारियों के लेजर बही में एजेंट द्वारा लिखे गये राशि में काफी अंतर पाया जा रहा है.
जिसके कारण बही–खातें में हिसाब का मिलान नहीं हो पा रहा है व ग्राहकों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है. रोकड़पाल सेलाय कोड़ाह ने बताया कि वर्ष 2013–14 व वर्ष 2015–16 के बही–खातें की जांच के लिए करीब दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा. जिसके बाद सभी ग्राहकों को परिपक्वता राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. उन्होंने ग्राहकों से राशि भुगतान के लिए 20 दिनों का समय मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




