स्थानीय नीति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगा झामुमो

Published at :28 Mar 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय नीति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगा झामुमो

घाटशिला : झारखंड बनने के 16 साल बाद भी स्थानीय नीति लागू नहीं हुआ है. इसके कारण सरकारी विभागों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के साथ कई पद रिक्त है. आदिवासी और मूलवासियों को लाभ नहीं मिल रहा है. झामुमो प्रखंड कमेटी दाहीगोड़ा स्थित होटल मेरेडियन में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगायेगी. इसमें […]

विज्ञापन

घाटशिला : झारखंड बनने के 16 साल बाद भी स्थानीय नीति लागू नहीं हुआ है. इसके कारण सरकारी विभागों में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के साथ कई पद रिक्त है. आदिवासी और मूलवासियों को लाभ नहीं मिल रहा है. झामुमो प्रखंड कमेटी दाहीगोड़ा स्थित होटल मेरेडियन में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगायेगी. इसमें कार्यकर्ताओं को स्थानीय नीति की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि इस मुद्दे पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार हो सके

. शिविर में स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा होगी. उक्त बातें घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित होटल रैन बसेरा में रविवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य जगदीश भकत ने संवाददाता सम्मेलन कर कहीं. घाटशिला मुख्य पथ के किनारे बन रही नाली निर्माण में अनियमितता समेत अन्य मसलों पर चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि शिविर में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, तुलसी बाला कई नेता भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola