जेएनयू, सांप्रदायिकता और महंगाई पर सरकार को घेरा

Published at :16 Mar 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू, सांप्रदायिकता और महंगाई पर सरकार को घेरा

घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार स्थित कॉपर क्लब परिसर में चल रहे एटक (एआइटीयूसी) के राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को जन मुद्दों पर बहस और चर्चा हुई. इसके बाद देश हित में तीन मुद्दों (जेएनयू, सांप्रदायिकता और महंगाई) के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया. इस संबंध में निदेशक बंगला में प्रेस कांफेंस कर […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार स्थित कॉपर क्लब परिसर में चल रहे एटक (एआइटीयूसी) के राज्य स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को जन मुद्दों पर बहस और चर्चा हुई. इसके बाद देश हित में तीन मुद्दों (जेएनयू, सांप्रदायिकता और महंगाई) के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया. इस संबंध में निदेशक बंगला में प्रेस कांफेंस कर एटक के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर गिरि और आइसीसी वर्कस यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने जानकारी दी.

सम्मेलन में पहले डेलीगेट सेशन चला. सम्मेलन में 212 प्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि इसके पूर्व हुए सम्मेलन में 168 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इस सम्मेलन में संचालन और प्रमाण समिति गठित की गयी. सम्मेलन को एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गया सिंंह, एटक के राष्ट्रीय सचिव विद्या सागर गिरी, झारखंड के महासचिव पीके गांगुली, लखन लाल महतो, ओम प्रकाश सिंह,

बीएन सिंहदेव, रतन महतो, अंबिका प्रसाद, दुलाल चंद्र हांसदा, खुदीराम महतो, गणेश मुर्मू, परमजीत सिंह, संतोष दास, गोपी बनर्जी, जयंत उपाध्याय, एनके राय, भुवनेश्वर तिवारी समेत बोकारो, धनबाद, लालमटिया, हटिया, किरूबुरू, मेगाहातूबुरू, जमशेदपुर, धाललभूमगढ़, गुड़ाबांदा, मुसाबनी, बहरागोड़ा, चाकुलिया से प्रतिनिधियों ने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola