लोकसभा, न राज्यसभा सबसे बड़ी है ग्राम सभा

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत मंडप में बुधवार को पंचायती राज में ग्रामसभा की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में खुली बहस और चर्चा पर अमल करने का संकल्प लिया गया. कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों ने कहा कि लोकसभा न राज्य सभा सबसे बड़ी […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत मंडप में बुधवार को पंचायती राज में ग्रामसभा की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में खुली बहस और चर्चा पर अमल करने का संकल्प लिया गया. कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों ने कहा कि लोकसभा न राज्य सभा सबसे बड़ी ग्राम सभा. ग्राम सभा को नजर अंदाज कर पंचायती राज का सपना साकार नहीं हो सकता.
जमीन स्तर पर योजना का चयन ग्राम सभा के माध्यम से होने से कोई खामियां नहीं रहती.कार्यशाला की अध्यक्षता मुखिया छितामुनी हांसदा ने की. कार्यशाला में पंचायत के अंतर्गत शाखा नहर से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि खरीफ और रबी में नहर में पानी छोड़े जाने पर हर गांव के लोग सभी को सिंचाई करने दें. पानी नहीं रोके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




